पत्रकार पर हमला पुलिस प्रशासन की नाकामी - महताब पठान

पत्रकार पर हमला पुलिस प्रशासन की नाकामी - महताब पठान



मुरादनगर। उत्तर प्रदेश मे रोज रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं। सरकार बदमाशों को सरंक्षण दे रही है। इसी लिए बदमाश पुलिस से डरने को तैयार नही हैं यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान का। उन्होंने कहा कि क्या कसूर था पत्रकार विक्रम जोशी का। छेड़खानी का विरोध किया था। क्या अब गलत बात का विरोध करना भी जान पर खेलना होगा। यह सब इसी लिए हो रहा है अपराधीयों को राजनीति संरक्षण मिल रहा है। इस सरकार में न पुलिस सुरक्षित है ना पत्रकार सुरक्षित है न नारी सुरक्षित है न आमजन सुरक्षित है। बस कोई सुरक्षित है तो सरकार में बेठे लोग ही सुरक्षित है। प्रदेश में आए दिन लूट बलात्कार हत्याएं डकैती आम बात हो गई है। पत्रकार विक्रम जोशी के हमलावरो को सख्त सजा मिले। उसके लिए कांग्रेस पत्रकारों के हर संघर्ष में साथ रहेगी।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित