टोल प्लाजा पर हो रही है गुंडागर्दी
टोल प्लाजा पर हो रही है गुंडागर्दी
गाजियाबाद। टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी चरम पर है। कर्मचारियों के नाम पर गुंडे रखे हुए हैं। मुरादनगर निवासी युवक अपनी गाड़ी से हापुड़ से गाजियाबाद के लिए चला था। जलालपुर रोड़ निवासी नवीन ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। पिलखुआ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि नवीन कार से जा रहा था। टोल बूथ पर उसके फास्टैग ने काम नहीं किया। वह नगद पैसे दे रहा था इसी को लेकर वहां कर्मचारी के रूप में मौजूद गुंडों ने उसके व साथ में परिवार के सदस्यों के साथ भी गाली गलौंच की। यहां तक कि महिलाओं को भी नहीं बख्शा। ज्ञात हो कि टोल प्लाजा पर आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। वहां मौजूद कर्मचारी जोकि आसपास के गुंडे होते हैं उन्हें रखा हुआ है। वह मामूली विवाद पर भी सामने वाले की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं।
Comments
Post a Comment