महिला सहायता समूह गठित

महिला सहायता समूह गठित



मुरादनगर। उत्थान एक नई पहल कि ब्रिज विहार में महिला सहायता समूह की एक बैठक आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि दो महिला स्वयंसेवी संगठनों के बैंकों में अकाउंट खुलवा दिए गए हैं। शीघ्र ही उन्हें कार्य करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रजापति ने बताया कि सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विस्तार से जानकारी दी गई और दो महिला सहायता समूहों के अकाउंट केनरा बैंक में खुलवाए थे। वह स्वीकृत होकर आ गए। इस पर सहायता समूहों की महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार व संस्था का आभार प्रकट किया। प्रजापति ने बताया कि श्वेता, पूजा चौधरी, आशा, स्वाति, प्रिया, मुन्नी देवी, आंचल, रेनू, पूनम, पिंकी, लक्ष्मी बाई महिला समूह में है। 


सत्या स्वयं सहायता समूह में सविता रानी, संगीता, रजनी, कोमल, सुमन, अर्चना, शबनम, रेखा, गुड़िया, रेनू रखी गई है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है। प्रत्येक समूह में 10 महिलाएं रखी गई हैं। महिलाओं को उनके घर पर ही रह कर स्वरोजगार कराए जाएंगे जिससे उन्हें घर से दूर जाकर कार्य करने की मजबूरी से भी निजात मिलेगी। महिलाओं को संस्था द्वारा विभिन्न योजनाओं में इस्तेमाल होने वाले सामानों के निर्माण का भी पूरा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित