पत्नी ने मिट्टी का तेल छिड़क पति को लगाई आग पत्नी गिरफ्तार
पत्नी ने मिट्टी का तेल छिड़क पति को लगाई आग पत्नी गिरफ्तार
मुरादनगर। महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर पति को आग लगा दी जिससे उसका पति लगभग 98% जल गया। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट पीड़ित के पुत्र ने अपनी मां के खिलाफ दर्ज कराई है। नगर की राधेश्याम विहार कॉलोनी निवासी मूलचंद 40 वर्ष पुत्र जगन्नाथ शराब पीने का आदि है। गुरुवार की देर रात वह शराब पीकर घर पहुंचा और विवाद होने पर पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। पत्नी ने घर में रखें मिट्टी का तेल उस पर डालकर आग लगा दी। उसके शोर की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो मूलचंद गंभीर रूप से जला हुआ मिला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की रिपोर्ट मूलचंद के बेटे गौरव ने दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला रीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह खबर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं में है क्योंकि इस क्षेत्र की यह ऐसी पहली घटना है।
Comments
Post a Comment