पेट्रोल पंप गोली कांड का खुलासा तीन गिरफ्तार 

पेट्रोल पंप गोली कांड का खुलासा तीन गिरफ्तार 




मुरादनगर। मेरठ हाईवे पर बसंतपुर सैंतली गांव के पास पेट्रोल पंप पर गार्ड को गोली मारकर बंदूक को लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई बंदूक को भी बरामद कर लिया है।बदमाशों ने गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया था पेट्रोल पंप पर गार्ड को गोली मारने वाले तीन बदमाश पकड़े। एक की तलाश जारी है। 


17 अगस्त की रात्रि में बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए पेट्रोल पंप के चौकीदार को गोली मार कर उसकी बंदूक लूट कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने लूटी हुई बंदूक व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। इस बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष, मनु, विनीत निवासी भिक्कनपुर को गिरफ्तार किया गया है। उनके एक साथी की तलाश की जारी है। बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है। 


ज्ञात हो कि बसंतपुर सैंथली में मेरठ दिल्ली हाईवे स्थित धनेश गुप्ता का राधेश्याम फिलिंग स्टेशन भारत पेट्रोल पंप है। शहजानपुर निवासी सर्वेश अपनी दुनाली बंदूक के साथ चौकीदारी का कार्य करता है। 17 अगस्त की देर रात्रि लगभग दो बजे बदमाश बाइक पर सवार हो पंप पर पहुंचे और सर्वेश को गोलीमार दी। गोली की आवाज से क्षेत्र दहल उठा। गोली की आवाज सुन पंप के अंदर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सर्वेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। बदमाश उसकी बंदूक लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सर्वेश को अस्पताल में भर्ती कराया था जिसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित