सपा सरकार के कार्यों का श्रेय ले रही है भाजपा : श्याम सिंह भाटी
सपा सरकार के कार्यों का श्रेय ले रही है भाजपा : श्याम सिंह भाटी
नोएडा। समाजवादी पार्टी की सरकार रहते प्रदेश के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनेक विकास योजनाएं क्रियान्वित की थी। शनिवार को नोएडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिस अस्पताल के उद्घाघाटन किया गया है, वह भी उनके कार्यकाल की उपलब्धि है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार का गठन हुए साढ़े तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है। लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री केवल सपा सरकार में किए गए कार्यों का उद्धघाटन कर श्रेय लेने में लगे हुए हैं। यह कहना है समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी का।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल को चार वर्ष पूरे होने को है, लेकिन भाजपा सरकार में अभी तक किसी भी मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल की नींव नहीं रख गई हैI बल्कि सपा सरकार में हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने के चक्कर में इन कामों को जनता को समर्पित करने में लेटलतीफी कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी जनपदवासियों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का धन्यवाद करना चाहिये , जिनकी दूरगामी सोच के चलते जिले को एक बड़ा अस्पताल मिल गया है।
Comments
Post a Comment