तानाशाह नहीं नेता को मिलता है सम्मान - निजाम चौधरी

तानाशाह नहीं नेता को मिलता है सम्मान - निजाम चौधरी



मुरादनगर। आजाद समाज पार्टी ने बनारस संभाग के बाद निज़ाम चौधरी को मेरठ संभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी भी दिए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा पार्टी सुप्रीमो एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण का आभार व्यक्त किया। पार्टी के कार्य क्षेत्र का विस्तार करने के लिए पूरे प्रदेश को 6 जोन बांटा गया है। मेरठ संभाग में मेरठ सहारनपुर मुरादाबाद मंडल रखे गए हैं। पार्टी इससे पूर्व निजाम को बनारस का प्रभारी नियुक्त कर चुकी है। पार्टी ने उनकी महत्वता कार्यों को देखते हुए एक नई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने निजाम चौधरी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वह पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका में है और वह जिम्मेदारी को पूरा कर सकते हैं। 


कार्यकर्ताओं ने उनके भारत नगर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर पहुंच कर उन्हें फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर निजाम चौधरी ने कहा कि हमारे नेता ने मुझ में विश्वास व्यक्त करते हुए जो जिम्मेदारी दी हैं। उन्हें पूरा करने का प्रयास करूंगा चौधरी ने कहा कि तानाशाह कुछ समय लोगों को अपनी तानाशाही के बूते पर डरा धमका कर अपनी सत्ता चला सकता है लेकिन ऐसे लोगों को मौका मिलते ही जनता मिट्टी में भी मिला देती है। इतिहास गवाह है दुनिया में बहुत से तानाशाह हुए लेकिन उन्हें लोगों से सच्चा सम्मान कभी नहीं मिला। आप समाज पार्टी सर्व समाज हर वर्ग को साथ लेकर उनको हर जगह समान भागीदारी दे रही है। यह हमारी पार्टी के लिए शुभ संकेत हैं। 


पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं पर भरोसा कर उन्हें जिम्मेदारी दे रहे हैं। हमारा भी फर्ज है कि हम उनकी हर परीक्षा में खरे उतरे। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों की उन्हें पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन क्षेत्रों में वह पूरी मेहनत लगन इमानदारी से पार्टी तथा लोगों के हित मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और हमें विश्वास है कि एक दिन हम उन उद्देश्यों में सफल होंगे जिनके लिए इस पार्टी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि समाज के दबे कुचले पिछड़े अल्पसंख्यक व समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को न्याय सत्ता में भागीदारी हमारा लक्ष्य है और उसमें हम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। पार्टी में महिलाओं को भी समुचित सम्मान देकर उन्हें भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही हैं और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीति रीति का पालन करते हुए मजबूती के लिए कार्य कर रहा है। 


उन्होंने बताया कि जहां तक की उन्हें जिम्मेदारी दी जा रही है। वह वहां पार्टी विस्तार जनहित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह शीघ्र ही उन क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे जहां की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी उचित सम्मान तथा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास प्राथमिकता से किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि सत्ता में पहुंच जाना बड़ी बात नहीं होती। सब को सम्मान सब की समस्याओं का समाधान बड़ा होता है और हम इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वह पार्टी नेता की बात जन-जन तक पहुंचाएं जिससे जनता को एक मजबूत पार्टी और नेता मिल सके और सभी को सम्मान से कार्य करने का अवसर मिल सके। 


इस मौके पर पार्टी के संस्थापक सदस्य क़माल मंसूरी, उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व खाद्द राज्यमंत्री के निजी सचिव रहे एवं आसपा के उत्तर प्रदेश सदस्य इन्तजार मलिक, हापुड़ के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र द्रविड़ आदवंशी, राशिद सैफ़ी, आजाद मेवाती, गुलफ़ाम मेवाती, वसीम मेवाती, अजमद बेग आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित