दुष्कर्म पीड़िता को थाने से भगाया गया

दुष्कर्म पीड़िता को थाने से भगाया गया


 


मुरादनगर। दुष्कर्म... दुष्कर्म... दुष्कर्म.. फिर भी पुलिस ने कार्यवाही तो दूर की बात है। पीड़िता की पीड़ा सुनना भी गवारा नहीं किया। धमका कर थाने से भगा दिया गया। थाना क्षेत्र के 1 गांव निवासी महिला अपनी यह गुहार लेकर थाने पहुंची कि उसके पति की अनुपस्थिति में पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोक लाज के कारण वह कई बार बलात्कार की शिकार हुई और जिंदा जी मरी लेकिन पुलिस कार्रवाई न कर ऐसी पीड़ितों को थाने से चलता कर रही है। पुलिस ही खुद महिला अपराध के लिए प्रोत्साहित कर रही है क्योंकि अपराधी के खिलाफ कोई कार्यवाही पुलिस नहीं कर रही। 


थाना क्षेत्र के पाइप लाइन स्थित 1 ग्राम निवासी महिला थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंची कि उसका पति सिक्योरिटी गार्ड है। घर पर कम समय ही रुक पाता है। पड़ोस के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोक लाज के कारण वह चुप रही। उसे धमका कर आरोपी अपने पास बुलाते थे। इस बारे में महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी इतनी गंभीर शिकायत को भी अनसुना करते हुए उसको थाने से चलता कर दिया। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित