केंद्रीय मंत्री ने महिला सहायता समूह की मदद का दिया आश्वासन
मुरादनगर। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ने में सहायता करेंगे। उत्थान एक नई पहल के अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट की। उन्होंने संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए संस्था द्वारा बनाए गए महिला संगठनों की मदद करने का अनुरोध किया। प्रजापति ने वीर अर्जुन प्रतिनिधि मुकेश सोनी को बताया कि कुलस्ते ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जनहित के जो भी कार्य होंगे उनमें सहयोग कर उनकी समस्याओं का निदान भी कराया जाएगा। कुलस्ते मध्य प्रदेश के मंडला क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। मनोज प्रजापति ने बताया कि कुलस्ते जनहित के कार्यों को हमेशा गंभीरता से लेकर कार्य कराने के लिए जाने जाते हैं।
Comments
Post a Comment