नए नियम से किसान बर्बाद हो जाएगा - महताब खान

नए नियम से किसान बर्बाद हो जाएगा - महताब खान


 



 


मुरादनगर। 62 करोड़ किसान केंद्र सरकार की मनमानी के शिकार हो गए। यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य सभा में बहुमत न होते हुए जबर्दस्ती कृषि अध्यादेश को पास कर लिया। किसानों के सपनों को कुचल दिया गया। मंडी प्रणाली को समाप्त करने से लाखों मजदूरों, कमीशन एजेंटों, मुनीम, लोडर, ट्रांसपोर्टर्स, विक्रेताओं आदि की रोटी और जीविका के साधन छिन जाएंगे।


कांग्रेस नेता ने कहा कि अनाज मंडी-सब्जी मंडी यानी एपीएमसी की व्यवस्था को समाप्त कर दिया जाएगा। यह काला कानून किसान मजदूर वर्ग के लिए बहुत घातक है। किसान को बाजार के अनुसार न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा और न ही फसल का मुल्य मिलेगा। जब रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले अन्नदाता के सामने कृषि कार्य छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। इससे सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने वीर अर्जुन प्रतिनिधि मुकेश सोनी से वार्ता में बताया कि केंद्र सरकार किसानों के अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। बिल को लागू नहीं होने दिया जाएगा। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित