पंडित दीनदयाल के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगा - गोपाल अग्रवाल

पंडित दीनदयाल के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी - गोपाल अग्रवाल



मुरादनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिससे भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है। देश को अंत्योदय व एकात्म मानववाद की दृष्टि देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चला जाए वहीं उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अग्रवाल ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रोत्थान व समाज के निर्माण के प्रति समर्पित रहा। उनका महान व्यक्तित्व हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। महानगर कार्यसमिति सदस्य पंकज गर्ग, विनोद पाल, मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, महामंत्री राकेश गोयल, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, उपाध्यक्ष नीरज चौधरी, अनिल शर्मा, विनोद धनकड, विनय शर्मा, अनुज कुमार, उपेन्द्र यादव, प्रशान्त खटीक, प्रवीण गर्ग, ओमबीर शर्मा, जयबीर त्यागी संचित गोयल अमरीश गोयल, शुभम गर्ग, आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ब्रिज विहार, मोहनराम पुरी, अग्रसेन मार्किट, मलिक नगर मौहल्ला महाजनान, ब्रह्मपुरी सुभाष मंडी सहित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए गोपाल अग्रवाल ने बताया कि नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर कार्यक्रम कर प्रणेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गया। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित