प्रेम विवाह करने वाली महिला के गांव में प्रवेश पर लगायी रोक 

प्रेम विवाह करने वाली महिला के गांव में प्रवेश पर लगायी रोक 


 


मुरादनगर। प्रेम विवाह करने पर महिला को गांव में न घुसने का तुगलकी फरमान सुनाया गया है। उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए कहा गया है कि यदि महिला दोबारा तेरे घर दिखलाई दी तो उसकी जान को भी संकट हो सकता है। दिल्ली के वजीराबाद निवासी रजनी पत्नी कंवरपाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने थाना क्षेत्र के गांव खुर्रम पुर निवासी कंवरपाल से 7 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। ससुर देवर आदि हमारे विवाह के खिलाफ हैं। उन लोगों के डर से उसका पति दिल्ली में किराए पर उसके साथ रह रहा है। उसके पति को बेदखल कर घर से निकाल दिया। 


आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे अभी तक घर में नहीं घुसने दिया है। उनके 3 बच्चे भी हैं। खुर्रम पुर में महिला की बहन भी रहती है। वह कभी-कभी उससे मिलने के लिए गांव जाती है। उसे गंभीर परिणामों की धमकी दी जाती है। दिल्ली निवासी युवती की मुलाकात खुर्रम पुर निवासी उसकी बहन यहां उसकी मुलाकात खुर्रम पुर निवासी उसके पति से हुई थी तो उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन ससुराल पक्ष अभी भी तुगलकी फैसले पर आमादा है। उसने बताया कि वह जब भी खुर्रम पुर जाती है तभी उसका और उसकी बहन का उत्पीड़न किया जाता है। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित