अनलॉकडाउन 5 में नई उमंग और उत्साह के साथ फिर से प्रारंभ हुआ जल संरक्षण अभियान

अनलॉकडाउन 5 में नई उमंग और उत्साह के साथ फिर से प्रारंभ हुआ जल संरक्षण अभियान


 



मुरादनगर। 4 अक्टूबर 2020 रविवार को कई माह पश्चात समिति ने पूरी मेहनत के साथ जल संरक्षण अभियान चलाया। समिति के सदस्यों के जज्बे को देखकर लग ही नहीं रहा था कि यह अभियान छह माह पश्चात् चलाया जा रहा है। लॉकडाउन से पूर्व जैसे आखिरी अभियान चलाया था उतनी ही मेहनत के साथ सभी सदस्यों ने आज से अभियान का आरंभ किया।


समिति के उप सचिव राहुल चौधरी से बातचीत के दौरान बताया के सभी सदस्य जल के संरक्षण को लेकर फिर से जमीनी स्तर पर मेहनत करने को तत्पर है। सभी सदस्य ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया।


अभियान के अंत में समिति के नगर अध्यक्ष विशोम त्यागी ने सभी सदस्यों की हौसला अफजाई करते हुए बताया कि यह हम सभी सदस्यों की मेहनत है कि आज हम इस स्तर तक पहुंचे हैं। पर यह तो अभी शुरूआत है जब तक हम जल की एक-एक व्यर्थ बूंद को संरक्षित नहीं कर लेते तब तक हमारा अभियान चलता रहेगा।


आज के अभियान में मुख्य रूप से अभिषेक अरोड़ा, मोहित शर्मा, तरुण शर्मा, आकाश चौधरी, राम, अनित दक्ष, कार्तिक शर्मा, अक्षित वर्मा, अंकित गोयल, अमन गोयल, नरेंद्र शर्मा, विकास आर्य, सचिन कुमार, चित्रांश अरोड़ा, दुर्गेश कुमार, ललित कुमार, अरविंद वर्मा, मोनू त्यागी, नरेंद्र कुमार, सुमित मोहन वर्मा, शिवम सचदेवा, दीपक गुप्ता, आदि सदस्य उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित