बार एसोसिएशन के सचिव व श्रमजीवी पत्रकार संघ के कानूनी सलाहकार विजय गौड़ का जन्मदिन मनाया धूमधाम से
बार एसोसिएशन के सचिव व श्रमजीवी पत्रकार संघ के कानूनी सलाहकार विजय गौड़ का जन्मदिन मनाया धूमधाम से
मुरादनगर। अधिवक्ता गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सचिव श्रमजीवी पत्रकार संघ के कानूनी सलाहकार विजय गौड़ का 44 वां जन्मदिन जलालपुर रोड़ स्थित उनके आवास पर धूमधाम से मनाया गया। कोरोना दिशानिर्देशों का को ध्यान में रखते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया लेकिन फिर भी उनके शुभचिंतक बड़ी संख्या में उन्हें बधाई देने पहुंचे। भाजपा से क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल, विनोद धनगर, शैलेश चौधरी, नितिन गोयल, नगर अध्यक्ष भाजपा युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद मिश्रा, आयुष त्यागी, राष्ट्रीय परशुराम सेवा दल के अध्यक्ष बॉबी पंडित, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक मुकेश सोनी, अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, रजनीश शर्मा, रिहाना पंवार, अमित त्यागी, महिपाल सिंह, रवि जाटव आदि लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुकेश सोनी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि लोग उसी से प्यार करते हैं जो उन्हें सम्मान देता है। एडवोकेट विजय गौड़ ने बधाई देने के लिए पहुंचे। लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर हूं। यह लोगों का प्यार ही है कि इतने लोग शुभकामनाएं देने के लिए आए।
Comments
Post a Comment