डॉक्टर बेग बने जिला अध्यक्ष

डॉक्टर बेग बने जिला अध्यक्ष


 



मुरादनगर। नगर निवासी डा.मुशर्रफ बेग को एंटी क्राइम करप्शन इंडिया का जिला गाजियाबाद का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष शान मोहम्मद ने की है। यह जानकारी देते हुए डॉक्टर मुशर्रफ ने बताया कि संस्था का उद्देश्य अपराध व भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करना है। नगर के मूल निवासी डॉक्टर मुशर्रफ बेग यहां डिफेंस कॉलोनी में अपना क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था प्रशासन पुलिस से सामंजस्य बनाकर अपराध व भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित