मंत्री बृजेश पाठक ने नगर की संस्था को सराहा मदद का आश्वासन दिया
मंत्री बृजेश पाठक ने नगर की संस्था को सराहा मदद का आश्वासन दिया
मुरादनगर। विधाई न्याय ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री बृजेश पाठक ने मुरादनगर की सामाजिक संस्था उत्थान एक नई पहल चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों कि सराहना करते हुए आश्वासन दिया है कि वह मुरादनगर क्षेत्र के लोगों के लिए जो भी जनहित के कार्य होंगे उनके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस बारे में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि पाठक के सहयोग से क्षेत्र के बहुत से लोगों की समस्याओं का निराकरण हुआ है। उन्होंने संस्था को भेजे पत्र में संस्था द्वारा किए गए कार्यों कोरोना लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन सामग्री दवा आदि उपलब्ध कराए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा है कि संस्था द्वारा अनेकों अवसरों पर प्रशंसनीय कार्य किए हैं और भविष्य में भी वह लोगों के दुख सुख में भाग लेकर लोगों की सेवाएं करती रहेगी तथा संस्था द्वारा बताए गए कार्यों का वह भी हर संभव निस्तारण कराते रहेंगे।
Comments
Post a Comment