संगठन का विस्तार हो रहा है तेजी से - अमित त्यागी

संगठन का विस्तार हो रहा है तेजी से - अमित त्यागी


 



मुरादनगर। राष्ट्रीय व्यापारी सुरक्षा संगठन का विस्तार उत्तराखंड तक हुआ। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित त्यागी ने हरिद्वार निवासी किशोर मेहरा को हरिद्वार का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर महासचिव पंडित उमेश शर्मा, विपिन त्यागी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। 


इस बारे में अमित त्यागी ने बताया कि संगठन व्यापारी सुरक्षा उनके हित के लिए वचनबद्ध है संस्था द्वारा उठाए जा रहे कदमों को व्यापारियों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। त्यागी ने बताया कि व्यापार व्यापारी हित के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। इसी वजह से व्यापारी तेजी से संगठन के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने वार्ता के दौरान बताया कि संस्था के गठन को अभी कुछ ही समय हुआ है। उसके सकारात्मक परिणाम सभी के सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार देश के अन्य प्रदेशों में भी शीघ्र ही किया जाएगा। 


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित