श्रमजीवी पत्रकार संघ का दीपावली मिलन आज
श्रमजीवी पत्रकार संघ का दीपावली मिलन आज
मुरादनगर। श्रमजीवी पत्रकार संघ मुरादनगर ने अपने शुभचिंतकों को शुभकामना संदेश पहुंचाने के लिए एक संयुक्त बैनर भी जारी कराएं हैं। इस बारे में श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक मुकेश सोनी ने बताया कि पहले इस त्यौहार पर समस्त मित्रों शुभचिंतकों को मिलकर शुभकामनाएं दी जाती थी लेकिन कोरोना के दिशा निर्देश का पालन हो और चली आ रही शुभकामनाओं की परंपरा जारी रहे इसलिए ऐसे संसाधन इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह कुंडू ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ में असालत नगर स्थित संस्था के कोषाध्यक्ष मुनेश जिंदल के कार्यालय पर शनिवार को 12:00 बजे दीपावली मिलन का कार्यक्रम रखा जाएगा। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग वह कोरोना को लेकर दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा।
Comments
Post a Comment