सीमा विस्तार से नई कॉलोनी वासियों को मिलेगा लाभ - उत्तम त्यागी एडवोकेट
सीमा विस्तार से नई कॉलोनी वासियों को मिलेगा लाभ - उत्तम त्यागी एडवोकेट
मुरादनगर। नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार होने से नई आबाद हुई बहुत सी कॉलोनी के निवासियों को लाभ होगा। इसीलिए लंबे समय से सीमा विस्तार की मांग की जा रही थी। एडवोकेट उत्तम त्यागी ने कहा कि लोग काफी दिन से सीमा विस्तार के प्रयास में लगे हुए थे क्योंकि उन्हें समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। नगर पालिका परिषद को अधिक बजट मिलता है इसलिए इस विस्तार के बाद सीमा में शामिल होने वाली कालोनियों में विकास कार्य हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस विषय में वह लोग भी केंद्रीय राज्य मंत्री सेवानिवृत्त जनरल वी. के. सिंह से मिले थे। उन्होंने भी इस विषय में दिलचस्पी दिखाते हुए नगर विकास मंत्री को पत्र भेजा था। उन्हीं प्रयासों के तहत यह सीमा विस्तार हुआ है।
Comments
Post a Comment