उत्थान एक नई पहल ने किया कंबल वितरण
उत्थान एक नई पहल ने किया कंबल वितरण
मुरादनगर। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल की तरफ से दिव्यांग वरिष्ठ नागरिक व जरूरतमंद महिलाओं को कंबल उपलब्ध कराए गए। इस बारे में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज बताया कि ओलावृष्टि बारिश के कारण एकदम सर्दी बढ़ गई है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो अभी तक अपने लिए सर्दी से बचाव के कपड़े तक भी नहीं खरीद सके हैं। संस्था के सदस्य ऐसे लोगों को चिन्हित कर कंबल आदि उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि ठाकुर रघुराज सिंह ने भी आश्वासन दिया है कि वह संस्था के इस कार्य में पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर दीपा, धर्मेश तोमर, अन्नू गुप्ता, प्रियंका सिन्हा, रीना सिन्हा, राजेंद्र, तुषार, चंद्रभान गोयल, नीलम श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र, रामविलास, काजल, परवीन, देवी, सुनीता, सब्बो, रिहाना परवीन, फिरदोस, गुलजार, मुस्ताक, फेमीदा, शबनम, जेबुन्निसा, शमा प्रवीण, रुखसार, रवीना, तमन्ना खातून फरजाना रीना सीमा रोशनी लक्ष्मी, राबिया शिवानी कपूर रामप्रीत नीरज कुमार एडवोकेट मनीष गौतम निधि मधु व पूजा आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment