सरकार किसानों का दमन कर आंदोलन को कुचलने का कर रही है प्रयास - असलम खान
मुरादनगर। सरकार किसानों का दमन कर आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है लेकिन वह अपने इरादों में कामयाब नहीं होगी क्योंकि किसान मजदूर अब जाग चुका है। यह कहना है राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता असलम खान का। उन्होंने वीर दैनिक वीर अर्जुन प्रतिनिधि मुकेश सोनी को बताया कि प्रशासन ने जबरन बाजार खुलवाए। लोकदल कार्यकर्ता सड़कों पर आने को पहुंचे तभी रावली रोड़ पर सभी कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक रोक लिया गया। धक्का-मुक्की की गई। कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज अभद्रता हुई और यह सब भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन पुलिस के आला अधिकारियों ने किया। सुबह ही सैकड़ों की संख्या में रालोद कार्यकर्ता असलम खान के नेतृत्व में रावली रोड़ पर एकत्र हो हाईवे की ओर चले। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
Comments
Post a Comment