शमशान घाट हादसे में पीड़ितों की जान बचाने वाले जांबाज़ों को प्रियंका गांधी ने भेजा सम्मान पत्र

शमशान घाट हादसे में पीड़ितों की जान बचाने वाले जांबाज़ों को प्रियंका गांधी ने भेजा सम्मान पत्र






मुरादनगर। शमशान घाट हादसे मैं घायलों को मलबे से निकालकर उनकी जान बचाने वालों में शादाब, समीर  और तनवीर के नाम अखबारों में मुख्य रूप से सामने आए थे और घायलों के लिए सोशल मीडिया पर ब्लड डोनेशन का कैंपेन चलाने वाले मेहताब पठान की भी काफी प्रशंसा हुई थी। इसी को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के चैयरमेन जनाब शाहनवाज आलम द्वारा सम्मान पत्र देकर सादाब तनवीर समीर महताब पठान को सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन जनाब शाहनवाज आलम जी ने चारों बहादुर नौजवानों के घर जाकर उनको प्रियंका गांधी द्वारा भेजा गया प्रोत्साहन पत्र उनको सौंपते हुए उनकी तारीफ की और उन सभी से का कि कांग्रेस पार्टी आप जैसे बहादुर युवाओं का हमेशा से सम्मान करती आई है। कोंग्रेस प्रदेश में हर पीड़ित परिवार व्यक्ति महिला के साथ खड़ी हुई है कांग्रेस का इतिहास बलिदान का इतिहास रहा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी आपके द्वारा किए गए इस साहसिक कार्य के लिए आपको सम्मानित कर रही है।

इस मौके पर राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर  हंजला जी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष वसी अहमद जी उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर खालिद, उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर लियाकत चौधरी, उत्तर प्रदेश सचिव रोहन वाशिंगटन, बिजनौर कांग्रेस नेता हुमायूं मिर्जा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नसीम खान, अल्पसंख्यक गौतम बुध नगर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष दानिश सैफी जी कांग्रेस जिला अध्यक्ष यामीन मलिक अल्पसंख्यक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अहसान अली पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अकबर चौधरी  पूर्व कांग्रेस चेयरमैन प्रत्याशी श्री पाल  उत्तर प्रदेश सदस्य चौ विरेन्द्र सिंह पूर्व शहर अध्यक्ष मुस्तकीम नेता जी पूर्व अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष हुसैन चौधरी यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रुति जी महानगर कांग्रेस के नेता वैभव जी  संदीप भाटी जी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित