कांग्रेस नेता ने जिला अध्यक्ष पर लगाए आरोप प्रियंका व प्रदेश अध्यक्ष को भेजा शिकायती पत्र

कांग्रेस नेता ने जिला अध्यक्ष पर लगाए आरोप प्रियंका व प्रदेश अध्यक्ष को भेजा शिकायती पत्र 




मुरादनगर। क्या कारण है कि यहां के  कांग्रेस कार्यकर्ता  जिला अध्यक्ष पर लगातार अनदेखी के आरोप लगा रहे हैं। वह भी ऐसे कार्यकर्ता जो सदैव पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं जिससे वह पार्टी से दूर होते जा रहे हैं। इस बारे में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पत्र भेजकर कांग्रेस नेता महताब पठान ने पूरी स्थिति से  अवगत कराते हुए कहा है कि गाजियाबाद ज़िले में चल रही गुटबाजी के कारण कार्यकर्ता निराश हताश हैं। जिसके कारण क्षेत्र में पार्टी को बड़ा नुकसान हो रहा है।  उन्होंने पत्र में लिखा है कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव मुजफ्फरनगर में आयोजित पंचायत में भाग लेने के लिए जा रही थी। अनेकों स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया लेकिन उनके इस कार्यक्रम की जानकारी मुरादनगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं दी गई। जिसके कारण स्थानीय कार्यकर्ता अपनी नेता का स्वागत भी नहीं कर पाए। जिसके कारण क्षेत्र में गलत संदेश गया है और स्थानीय कांग्रेसी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
3 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मुरादनगर के ग्राम रावली मे आए थे। तब भी जिला अध्यक्ष की ओर से उन्हें कार्यक्रम की मौखिक या लिखित जानकारी नहीं दी गई। जिसके कारण यहां के कार्यकर्ता उस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके और कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष के स्तर का नहीं हो पाया। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पिछले 1 वर्ष से जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव  यहां के कार्यकर्ताओं की अपेक्षा कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के चुनाव जल्दी होने हैं। विधानसभा चुनावों में भी ज्यादा लंबा समय नहीं है। यदि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का इसी तरह तिरस्कार किया जाता रहा। उसका नुकसान आगामी चुनाव में पार्टी को उठाना पड़ सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित