रालोद किसान और मजदूरों की पार्टी है - अजय प्रमुख

 रालोद किसान और मजदूरों की पार्टी है - अजय प्रमुख




मुरादनगर। राष्ट्रीय लोक दल किसानों की पार्टी है।  इसका गठन ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने इसी उद्देश्य के लिए किया था। राष्ट्रीय लोक दल हर तरह से किसानों के साथ है। उनके हक मिलने तक हमारी पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। यह बातें राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष तथा रजापुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय चौधरी ने यहां राष्ट्रीय लोकदल गाजियाबाद द्वारा मुरादनगर विधानसभा के गांव नेकपुर में चलो गांव की ओर अभियान के अंतर्गत किसान बचाओ आंदोलन  की एक सभा में कहीं। सभा के दौरान सभी ने राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों पर चलने की शपथ ली। सभा में त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार त्यागी, सुभाष त्यागी, मेहंदी हसन, अमित त्यागी सरना पूर्व युवा जिलाध्यक्ष युवा ने संचालन किया, ऑडी त्यागी, दीपक यादव, सिंह,जितेंद्र भदौली आदि सभी ने अपने विचार रखे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित