अनाथों के लिए बाल गृह बनेगा मनोज प्रजापति

 अनाथों के लिए बाल गृह बनेगा मनोज प्रजापति




मुरादनगर। यहां बाल गृह निर्माण कराया जाएगा जहां अनाथ बच्चों को घर जैसे माहौल में रखा जाएगा तथा प्रतिभा के अनुसार उनके शिक्षा का प्रबंध तथा अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्माण श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संस्था इस विषय में काफी समय से विचार कर रही थी। संस्था के संरक्षक भी इस कार्य को प्राथमिकता के स्तर पर कराने का प्रयास कर रहे थे। हरभजन सिंह सिध्दू, न्यायिक सदस्य, आयकर अपीलीय अधिकरण, दिल्ली बेंचेस, नई दिल्ली कानून और न्याय मंत्रालय भारत सरकार से इस बारे में प्रजापति ने मुलाकात की। 
संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य को लेकर चर्चा हुई। इसमें मुख्य रूप से अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनकी परवरिश के मुद्दे पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे अनाथ बच्चों की हर संभव मदद करेंगे। मनोज ने बताया कि संस्था का प्रयास है। पूरे जिला गाजियाबाद के अनाथ बच्चों की सूची बनाकर उन सभी बच्चों को गोद लिया जाए और उनकी परवरिश अपने बच्चों की तरह ही करेंगे। स्थान चिन्हित कर लिया गया है। मार्च  5 से ही लावारिस बच्चों की सूची बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किन्ही कारणों से अपनों से बिछड़े बच्चों में भी उच्च प्रतिभाएं होती हैं लेकिन उनके लिए संसाधन आवश्यक है। उसी के लिए यह प्रयास किया जा रहा है कि बेसहारा बच्चे भविष्य में औरों का सहारा बन सके।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित