श्मशान घाट हादसे के मृतको के लिए श्रद्धांजलि के रुप में मनाए होली और शब- ए - बारात : महताब पठान

श्मशान घाट हादसे के मृतको के लिए श्रद्धांजलि के रुप में मनाए होली और शब- ए - बारात :  महताब पठान



मुरादनगर। 3 जनवरी का वो काला दिन याद आते ही रुह कांप जाती है। कितना खतरनाक मंजर था। अल्लाह तआला मृतक परिवारों को सब्रे जमील अत्ता फरमाए। ऐसी खतरनाक घटना को ध्यान में रखते हुए इंसानियत के नाते हमें अपने त्योहार सादगी से बनाने चाहिए। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान का। उन्होंने कहा कि हमारा देश तेजी से बढ़ते हुए कोरोना से जूझ रहा है। इसलिए कोविड 19  का भी ध्यान रखना जरूरी है। शबे - ए - बारात इबादत करने का दिन है। इसमें अल्लाह से अपने मुल्क के लिए दुआ मांगे और होली रंगो के साथ - साथ भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने सभी से देशवासियो से अपील की है कि सादगीपूर्ण तरीके से व भाईचारे को कायम करते हुए अपने - अपने त्यौहार मनाएं। साथ ही मुरादनगर शान घाट हादसे के मृतको के लिए श्रद्धांजलि के रुप में होली और शब- ए - बारात मनााएं।











Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित