कड़ी निगरानी में रखी गयी है मत पेटी
कड़ी निगरानी में रखी गयी है मत पेटी
मुरादनगर। मत पेटियां कड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। उच्चाधिकारी भी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। गंग नहर स्थित श्री हंस इंटर कॉलेज में 2 मई को त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना होगी। यहीं स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इस बार प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मत पेटी स्थल पर नहीं रखे गए हैं। पूर्व में पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों के साथ चुनाव लड़ने वालों के प्रतिनिधियों को भी स्ट्रांग रूम पर रखा जाता था। सुरक्षा बल 24 घंटे तैनात हैं। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों गाड़ियां आग बुझाने के समस्त प्रबंध किए गए है।
Comments
Post a Comment