संस्थाओं के द्वारा जरुरतमंद को दवा उपलब्ध - लोकेश सोनी
संस्थाओं के द्वारा जरुरतमंद को दवा उपलब्ध - लोकेश सोनी
मुरादनगर। जरूरतमंद लोगों को दवाएं उपलब्ध करा रहा है। मुरादनगर सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष लोकेश सोनी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि महामारी के दौर में लोगों की जाने तो जा ही रही हैं। लोगों की आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब हो गई है। ऐसे में आवश्यकता है कि जितना संभव हो लोग दूसरों की सहायता करें। बीमार को दवा मिलना अति आवश्यक होता है। आर्थिक संकट के कारण मरीजों के लिए दवा खरीदना मुश्किल हो रहा है। संस्था ऐसे लोगों को सहायता उपलब्ध करा रही है और जब तक स्थिति सामान्य नहीं होंगी तब तक दवा वितरण का कार्य भी जारी रहेगा।
Comments
Post a Comment