नगर विकास मंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद पदाधिकारी के निधन के बाद मिले परिजनों से

 नगर विकास मंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद पदाधिकारी के निधन के बाद मिले परिजनों से


 मुरादनगर। नगर विकास मंत्री गाजियाबाद जिला प्रभारी सुरेश खन्ना ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का ठीक क्रियान्वयन हो इसका ध्यान रखें। सपा बसपा शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्र के विकास बहुत कम धनराशि आती थी लेकिन अब विकास के लिए पर्याप्त धन प्रत्येक विकास खंड को उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी करना पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी है उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना लॉकडाउन के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जितनी भी अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सकती है। कार्यकर्ता मनोयोग से करें उन्होंने यहां विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण पौधारोपण तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी शिकायत सुनी महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने की मांग की। क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मोदीनगर विधायक मंजू , शिवाच जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, उप आदित्य, जिला अधिकारी आदित्य प्रजापति, देहात व नगर मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष नीरज चौधरी का कोरोना के कारण निधन हो गया था मंत्री उनके परिजनों से उनके निवास पर जाकर मिले और उनके परिजनों को सांत्वना व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित