छोटे-छोटे दलो के बहकावे मे ना आए मुस्लिम - महताब पठान

छोटे-छोटे दलो के बहकावे मे ना आए मुस्लिम - महताब पठान 


मुरादनगर। कांग्रेस ही राष्ट्रीय प्रदेश स्तर पर भारतीय जनता पार्टी को रोककर उसे सत्ता से दूर कर सकती है लेकिन उसके लिए मुस्लिमों को एकजुट होकर कांग्रेस के समर्थन को आगे आना होगा। छोटे-छोटे राजनीतिक दल मुस्लिमों को भ्रमित कर उनके वोट बांट देते हैं जिसका सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलता है। यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान ने वार्ता के दौरान कहते हुए कहा कि जो छोटे दल भाजपा को रोकने का दावा कर मुसलमानों के वोटों का विभाजन करा भाजपा को सत्ता तक पहुंचने में मदद करते हैं। उन दलों के प्रमुख नेताओं की जातियों के लोग उनकी पार्टी को वोट न देकर भाजपा को वोट देते हैं वह कैसे भाजपा को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भी अपनी मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस को ही मानती है। इसलिए नेहरू से लेकर राहुल प्रियंका पर भाजपाई अनाप-शनाप आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को बहका कर उनके मतों का बंटवारा करा दिया जाता है भाजपा सत्ता में आ जाती है मुस्लिम अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी समाज में एक दूसरे के प्रति घृणा फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। शांति सद्भाव के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है इसलिए मुस्लिम एकजुट होकर भाजपा की विघटनकारी नीतियों को रोकें।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित