आखिर मुस्लिम पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी से अपना पद क्यों त्याग रहे हैं - कांग्रेस महताब

आखिर मुस्लिम पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी से अपना पद क्यों त्याग रहे हैं  - कांग्रेस महताब 


मुरादनगर। आखिर गाजियाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी अपना पद क्यों छोड़ रहे हैं। एक तरफ पार्टी नेतृत्व पूरा प्रयत्न कर रहा है कि मुस्लिम समाज को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जोड़ा जाए लेकिन यहां ठीक उल्टा हो रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता महताब पठान ने यह सवाल उठाते हुए कहा है कि मुस्लिम पदाधिकारी क्यों इस्तीफे दे रहे हैं। इस पर नेतृत्व को ध्यान देना चाहिए ऐसे क्या कारण है की कार्यकर्ताओं को इस्तीफे देने से पड रहे हैं। किसी एक वर्ग के कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफे दिए जाना पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले अलीमुद्दीन कस्सार फिर मुस्तकीम नेताजी फिर हुमायू मिर्जा ने पद छोड़ दिए और सभी ने जिला अध्यक्ष पर अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। क्या प्रियंका गांधी के मिशन 2022 को इसी तरह मिलेंगी मजबूती सभी हालातों को जिला प्रभारी क्यों अनदेखा कर रहे हैं। यदि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को यहां के हालातों से इमानदारी से अवगत कराया होता तो यह स्थिति नहीं बनती यदि कार्यकर्ताओं का मनोबल इसी तरह कमजोर किया जाता रहा तो मिशन 2022 के लिए भी कुछ नहीं हो सकेगा। कार्यकर्ता मायूस होकर घर बैठ रहे हैं उन्होंने बताया कि इस विषय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित