कौन बनेगा ब्लाक प्रमुख, वोटों की खरीद, विवाद शुरू

कौन बनेगा ब्लाक प्रमुख, वोटों की खरीद, विवाद शुरू



मुरादनगर। ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव का कार्यक्रम अधिकारिक स्तर पर अभी घोषित नहीं हुआ है लेकिन प्रमुख पद पर आसीन होने के लिए संभावित प्रत्याशियों में जद्दोजहद प्रारंभ हो गई है। ब्लॉक प्रमुख के लिए 2 महिलाओं सहित 3 उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं। दो प्रत्याशी सामान्य वर्ग से हैं जबकि एक महिला प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग से है। तीनों ही अपनी अपनी जीत के दावे कर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समर्थन की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही वोटो की सौदेबाजी भी होने लगी है। कुछ सदस्य दोनों हाथों में लड्डू लेना चाहते हैं उसको लेकर विवाद भी सामने आने लगे हैं। राजनीतिक धुरंधर दूसरों के कंधे पर बंदूक रख निशाना साधने की कोशिश करने का प्रयास कर रहे हैं। 
ऐसा ही एक मामला थाने में पहुंचा जहां एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिवार की ओर से परिवार के 2 सदस्यों के गायब होने की सूचना दी गई। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ प्लाट के नाम पर रुपए ठगने की शिकायत दर्ज हुई। दोनों ओर से लोग थाने में जुट गए जिन्हें लापता बताया गया था वह अपने घर पहुंच गए। दूसरा पक्ष भी शिकायत देकर चला गया। सारा मामला वोट का था। एक दूसरे पर दबाव बनाने के लिए दोनों प्रत्याशियों ने मामले को दूसरा रूप दे दिया। डिडौली निवासी बसपा नेता के डी त्यागी अपनी पत्नी साधना त्यागी की जीत सुनिश्चित बताते हुए। सर्वाधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समर्थन का दावा कर रहे हैं। वहीं गांव खरजीवनपुर खिमावती निवासी भाजपा नेता राजीव त्यागी भी चुनाव में मैदान में ताल ठोक रहे हैं। 
माना जा रहा है कि साधना त्यागी को विपक्ष का समर्थन मिल सकता है। राजीव त्यागी को सत्ता पक्ष का संरक्षण प्राप्त हो सकता है। दोनों ही प्रत्याशी सामान्य त्यागी जाति से हैं। गांव अबूपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता चौधरी पत्नी राजकुमार भी प्रमुख की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि उनके बारे में एक प्रत्याशी ने दावा किया था कि उन्होंने हमें अपना समर्थन दे दिया है लेकिन फोन पर वार्ता के दौरान विनीता चौधरी ने स्पष्ट किया कि वह चुनाव लड़ेंगी। मुरादनगर विकासखंड के अंतर्गत 71 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ही ब्लाक प्रमुख का चुनाव भी रुपए और सत्ता दोनों से प्रभावित किया जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्ता का असर सब समझ चुके हैं। अब देखना यह है कि ब्लॉक प्रमुख के पद पर सत्ता कब्जा करने में सफल होती है या फिर यहां बाजी पलटेगी।
          अभी किसी पार्टी ने भी किसी प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा नहीं की है लेकिन राजनीतिक पार्टियां चुनाव से किनारा कर ले यह संभव नहीं दिखलाई देता। यह आने वाला समय ही बताएगा कि किसके लिए कौन-कौन संघर्ष करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कम संख्या में सदस्यों की आवश्यकता थी लेकिन ब्लाक प्रमुख के लिए 71 सदस्यों में से 40 सदस्यों को अपने पाले में करना होगा जो एकदम आसान नहीं होगा। उसके लिए साम दाम दंड भेद सभी नीतियां अपनाई जाएगी। क्षेत्र पंचायत पूठरी नंगला आक्खू अनुज दियूतिय सुहाना प्रथम नजमा सुहाना द्वितीय सुमित कुमार भनेड़ा अलका असदपुर नांगल एवं छलावा पिंकी छलावा द्वितीय खिंदोड़ा प्रथम ललिता त्यागी खिंदोडा द्वितीय  जोनी खिंदोडा तृतीय सुनीता मतौर सुशील कुन्हैडा    सोमवीर ग्यासपुर प्रथम राजीव ग्यासपुर द्वितीय एवं कुम्हैड़ा गोविंदा कुम्हैड़ा द्वितीय विजेंद्र सिंह सुराना प्रथम गजेंद्र सुराना द्वितीय सोनू सुराना तृतीय आकाश कुमार सुराना चतुर्थ धर्मवीर सुठारी सरिता रावली प्रथम सपना त्यागी रावली द्वितीय रावली तृतीय  मुकेश नेकपुर साबितनगर प्रथम आशिक नेकपुर साबितनगर द्वितीय रीना नेकपुर साबित नगर तृतीय  नसरीन खैराजपुर राखी मिलक रावली एवं जलालपुर ढिंडार प्रथम आसींद्र जलालपुर ढिंडार द्वितीय सनी कुमार जलालपुर तृतीय अमित कुमार  खरजीवनपुर खिमावती प्रथम मोहन खर खरजीवनपुर खिमावती द्वितीय सीमा रोशनपुर सलेमाबाद रोबिन कुमार मनौली सपना हुसैनपुर अयूब रेवड़ी रेवड़ा प्रथम  विनोद कुमार रेवड़ी रेवड़ा द्वितीय  सुबोध कुमार  भदौली अनुराग त्यागी मिलकपुर एवं सुल्तानपुर नवीपुर रिंकू सुल्तानपुर विशंभर असालतनगर प्रथम  संतलाल असालत नगर द्वितीय अनुज बसंतपुर सैंतली प्रथम शशि बसंतपुर सैंतली द्वितीय कपिल बसंतपुर सैंतली तृतीय  इशांत मोहिद्दीनपुर हिसाली एवं मुरादपुर पूर्सी प्रथम  प्रवीण ग्राम मुरादपुर पुर्सी  द्वितीय विमला मुरादग्रामपुर पुर्सी तृतीय रिंकू मुराद  चतुर्थ मोहम्मदपुर देधा प्रथम नीतू मोहम्मदपुर देधि द्वितीय भूपेंद्र कुमार शर्मा बड़का आरिफपुर दीपक जलालपुर रघुनाथपुर एवं सहविस्वा का प्रथम शालिनी सहविश्वा द्वितीय शकील सरना मुरादनगर अजय खुर्रमपुर मंगावली प्रथम अंजू खुर्रमपुर मंगावली द्वितीय एवं काकड़ा  वैशाली बंदीपुर एवं फिरोजपुर प्रथम  सचिन फिरोजपुर कैथवाडी एवं डबाना प्रथम  विनीत कुमार डबाना द्वितीय एवं आशिफपुर उजैडा प्रथम  विपिन कुमार आशिफपुर उजैडा द्वितीय अनीता उर्फ बबीता शहजादपुर  सोनिया डिंडोली प्रथम साधना त्यागी डिडौली द्वितीय प्रिया अबूपुर प्रथम टीना अबूपुर द्वितीय  विनीता अबूपुर तृतीय   मनवीर मोहम्मदपुर कदीम स्वाति सिखेड़ा हजारी  बीनू सौंदा प्रथम कृष्णा दत्त त्यागी सौंदा द्वितीय  विनय कुमार तृतीय प्रमोद चतुर्थ एवं पैंगा प्रथम संगीता पैंगा द्वितीय अजय कुमार हैं। अभी चुनावों की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के नतीजे 3 जुलाई को आने प्रस्तावित हैं। तब तक अन्य प्रत्याशी भी मैदान में आ सकते हैं और पार्टियां भी अपने समर्थन की घोषणा तभी करेंगी। अब देखना यह है कि इस बार मुरादनगर ब्लाक प्रमुख का ताज किसके सिर रखा जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित