भाजपा के राजीव त्यागी बने ब्लॉक अध्यक्ष, दूसरे पक्ष ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

भाजपा के राजीव त्यागी बने ब्लॉक अध्यक्ष, दूसरे पक्ष ने लगाया गड़बड़ी का आरोप




मुरादनगर। ब्लाक प्रमुख भाजपा प्रत्याशी राजीव त्यागी जीते दूसरे पक्ष ने गड़बड़ी का आरोप लगाया। प्रमुख पद के लिए सुबह से चला मतदान दोपहर तक संपन्न हो गया। सभी 71 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। मतदान केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती के साथ ही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी पल-पल की खबर लेते रहे। वोटों की गिनती के बाद यहां बीजेपी के उम्मीदवार के समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी शुरू हो गयी।
केडी त्यागी की पत्नी साधना त्यागी तथा सत्ताधारी पार्टी भाजपा उम्मीदवार के रूप में खिमावती निवासी राजीव त्यागी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मतगणना में साधना त्यागी तथा राजीव त्यागी को बराबर मत मिले। एकमत साधना त्यागी को ज्यादा मिला था लेकिन वह निरस्त हो जाने से दोनों पर बराबर मत हो गए। इस पर वहां साधना त्यागी पक्ष के लोगों ने गड़बड़ी करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्चियां डलवाई गई जिसमें भाजपा प्रत्याशी राजीव त्यागी विजयी घोषित कर दिए गए। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। दूसरे पक्ष के अधिकारी लोगों को शांत कराने का प्रयास कर कर रहे हैं। द्वितीय स्थान पर रही साधना त्यागी के पति केडी त्यागी ने चुनाव आयोग व उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित