ओवैसी भाजपा की करते हैं सहायता - महताब

ओवैसी भाजपा की करते हैं सहायता - महताब 


मुरादनगर। भाजपा को आक्सीजन देने के लिए यूपी मे 100 सीटो पर चुनाव लड़ाएंगे औवेसी का यह कहना हैै। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान से उन्होंने कहा कि क्या मुसलमान भारतीय जनता पार्टी से अकेला लड़का उसे हरा सकता है या फिर ओवैसी की पार्टी सत्ताधारी भाजपा से टक्कर ले सकती है।

दोनों सवालों का एक ही जवाब है और वह है नहीं। लेकिन आज उत्तर प्रदेश में मुस्लिम नौजवानों को यही पाठ पढ़ाया जा रहा है, कोई बड़ा रहस्य नहीं साफ है कि औवेसी भाजपा के लिए और भाजपा औवेसी के लिए फायदा पहुंचाने की कोशिश मे है। भाजपा जानती है अब की बार चुनाव जीतना कोई आसान काम नही है। इसी लिए औवेसी फार्मूला बिहार के बाद यूपी मे दोहराने की फिराक मे है। उन्होंने कहा कि जरा सोचिये 403 सीट वाले उत्तर प्रदेश मे 100 सीटो पर ही क्यों चुनाव लड़ना चाहते है। औवेसी मजलिस और भाजपा का एक ही मकसद है। कांग्रेस को रोकना औवेसी भाजपा के लिए हथियार से कम नही है। जब जब भाजपा संकट मे आती है तभी औवेसी कोई ना कोई मुद्दा उठाकर लाते है जिन मुद्दों को भारत के मुसलमानो ने कभी मिलकर उठाया ही न हो। बिहार चुनाव के बाद सब समझने लगे है कौन किसके साथ है। उन्होंने वार्तालाप के दौरान कहा कि भाजपा को रोकने के लिए मुस्लिमों को एकत्र होकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित