संगठन का होगा विस्तार - मनोज प्रजापति

संगठन का होगा विस्तार - मनोज प्रजापति




मुरादनगर। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल, का विस्तार करते हुए महंत किशन वन बाबा को मध्य प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जल्द ही उनके के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार होगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त बाबाजी बुंदेलखंड से हैं। बड़ी संख्या में उनके समर्थक हैं उनका आशीर्वाद मिलने से संगठन का वृहद विस्तार होने के साथ ही लोगों की अनेकों समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। वहां भी महिला स्वयंसेवी संगठन बनाकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। प्रजापति ने बताया कि संस्था द्वारा किए गए कार्यों की उन्होंने विस्तार से जानकारी लेते हुए प्रशंसा की तथा संगठन को बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित