गोली लगने से घायल हुई महिला के बेटे ने कराई रिपोर्ट दर्ज
गोली लगने से घायल हुई महिला के बेटे ने कराई रिपोर्ट दर्ज
मुरादनगर। नगर की जीतपुर काॅलोनी में बाजार से घर लौट रही महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पुत्र की लिखित शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल महिला की अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है नगर की रावली रोड़ स्थित जीतपुर काॅलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला हनीफा पत्नी उम्रदराज बाजार से घर लौट रही थी। वह अभी कुछ दूर ही गई थी कि एक प्लाट के पास घात लगाए बैठे बदमाशो ने महिला को गोली मार फरार हो गए। थाना प्रभारी हरिओम सिंह ने बताया कि महिला को गोली मारने की शिकायत उसके पुत्र मोहसीन ने दर्ज कराते हुए तीन लोगों पर अपनी मां को गोली मारने का आरोप लगाया। जिसमें सहरोज पुत्र उम्रदराज बिलाल पुत्र भूरे चांद पुत्र यूनुस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Comments
Post a Comment