कांटे का होगा ब्लॉक प्रमुख चुनाव

कांटे का होगा ब्लॉक प्रमुख चुनाव


मुरादनगर। ब्लाक प्रमुख का चुनाव अब संजीदा स्थितियों में पहुंच गया है। एक तरफ सत्ता है दूसरी ओर विपक्ष भी कमजोर दिखलाई नहीं दे रहा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खरीदी का खेल पंचायत चुनाव के बाद ही शुरू कर दिया था। और आखिरी समय भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का वोट सुरक्षित रखने के लिए उन्हें ऐसे स्थानों पर शहर के लिए रवाना कर दिया गया जहां उनका किसी से संपर्क न हो सके। ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष का चुनाव पहले 3 प्रत्याशियों का चर्चा था लेकिन वह चुनाव मैदान से हट गए। चुनाव सत्ताधारी भाजपा तथा बसपा से निष्कासित केडी त्यागी की पत्नी साधना त्यागी के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। केडी त्यागी के समर्थन में कई दिग्गज भी जुटे हैं वहीं भाजपा द्वारा भाजपा कार्यकर्ता राजीव त्यागी को ही हरी झंडी दिखाकर यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि पार्टी में कार्यकर्ता के सम्मान का ख्याल रखा जाता है। अब चुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच गया है, क्योंकि दोनों ही प्रत्याशियों का सहयोग दिग्गज कर रहे हैं। इस बारे में लोगों ने चुनाव की स्थितियां चर्चाओं में बनी है। कहीं चर्चा है कि पुरानी तैयारियों वाला ताज पहन सकता है या ब्लाक प्रमुख चुनाव में सीट भी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव की तरह निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष बनवाने में सफल हो पाएगी। इस बारे में कई राजनीतिक जानकारों से बात हुई लेकिन प्रत्याशियों स्थिति का आंकलन वह भी नहीं कर पा रहे।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित