भाजपा प्रत्याशी राजीव त्यागी ने किया नामांकन

भाजपा प्रत्याशी राजीव त्यागी ने किया नामांकन




मुरादनगर। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से घोषित ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी राजीव त्यागी ने भारी लाव लश्कर के साथ अपना पर्चा उप जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति को सौंपा। खंड विकास कार्यालय पर पुलिस व भारी पीएसी बल तैनात किया गया था।

राजीव त्यागी ने नामांकन से पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आशिर्वाद लिया। जिनमें मुख्य रुप से प्रदेश के पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, गाजियाबाद के पूर्व मेयर आशु वर्मा, पूर्व विधायक प्रशांत गुर्जर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा, साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, पार्षद रनीता सिंह, देहात मंडल के अध्यक्ष अमरीश त्यागी, शहर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष अमित रंजन, मुरादनगर देहात मंडल के महामंत्री विपिन चौधरी व डॉक्टर संजीव त्यागी, राकेश प्रधान, राजू त्यागी, ढिडार गांव से पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी, मनवीर पवार, मुकुट लाल अरोड़ा, सुभाष त्यागी, सुभाष रस्तोगी, सतवीर यादव, निजार उल हसन, विपिन प्रधान कैथवाडी, अंकुर तोमर मंडल मंत्री, राजू त्यागी, यश उपाध्यक्ष, डॉ प्रमोद त्यागी आदि उपस्थित रहे। नामांकन में साफ हो गया है कि भाजपा चुनाव जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। खंड विकास अधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि नामांकन का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित