संस्था का और किया जाएगा विस्तार महंत कमल गिरी दिल्ली उपाध्यक्ष - मनोज प्रजापति

संस्था का और किया जाएगा विस्तार महंत कमल गिरी दिल्ली उपाध्यक्ष - मनोज प्रजापतिि


मुरादनगर। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल का विस्तार किया जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ तथा रोजगार के अवसर अधिक बढें। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि महंत कमल गिरी बाबा को दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बाबा अली गांव के स्थाई निवासी हैं। जल्द ही बाबा जी के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश संगठन विस्तार होगा उनके आने से संस्था को एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक भी मिल गया है। जिससे संगठन अब और तेज गति से लोगों के उत्थान समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करेगा प्रजापति ने बताया कि संस्था द्वारा गठित महिला समूह अनेक प्रकार के कार्यों से जुड़ गए हैं। उनसे जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसे में उन्हें अन्य संसाधन उपलब्ध करा कर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा नव मनोनीत दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष का अपना बड़ा जनाधार है जिसमें सब वर्ग के लोग हैं। उनमें से पात्र लोगों को चिन्हित कर सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा लाभ प्राप्त सहायता की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित