भाजपाइयों ने लगाया टीका कैंप

भाजपाइयों ने लगाया टीका कैंप




मुरादनगर। संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष व पप्पू पहलवान महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल के नेतृत्व में नगर मंडल क्षेत्र में टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के प्रथम व द्वितीय खुराक लोगों को दी गई। सुबह 8:00 बजे से 5:30 टीकाकरण चला लगभग 725 लोगों को वैक्सीन दिया गया। महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष व वर्तमान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया और सेवा में लगे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल कार्यकर्ताओं व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर कैलाश कुमार व उनकी पूरी टीम का धन्यवाद व सफल कार्यक्रम के लिए बधाई भी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पालिका परिषद की अध्यक्ष रेखा अरोड़ा के पति राधे कृष्ण अरोड़ा,  जीडीए सदस्य केशव त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद भारती, संजीव त्यागी, राकेश गोयल, अमरीश गोयल, मनोज शर्मा, लोकेश जाटव, मोहित त्यागी, नवनीत, निम्मी, विपिन गर्ग, नवीन सिंघल, अक्षय सिंघल, उपेंद्र यादव, दीपक गोयल, सभासद दीपक शर्मा, विनोद धनगर, विनय शर्मा, संगीता पांडे, शिवानी त्यागी, सतेंद्र त्यागी, सचिन गोयल, जितेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, राहुल चौधरी, संदीप, विनोद पाल, रविंद्र शर्मा, अनुज कुमार, प्रशांत खटीक, नरेश कश्यप, ललित गोयल, मोहित शर्मा, विकास त्यागी, रोहित शर्मा, रवि चौधरी, गणेश शर्मा, सनी गौतम, विकास गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित