कांग्रेस का जय भारत महासंपर्क अभियान जारी - कांग्रेस नेता महताब पठान

कांग्रेस का जय भारत महासंपर्क अभियान जारी - कांग्रेस नेता महताब पठान


मुरादनगर। प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अजय कुमार सिंह लल्लू अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस सदस्य श्रीपाल सिंह के नेतृत्व मे 54 विधान सभा मुरादनगर के ग्राम शहजादपुर मे साथीयों के साथ लोगों से महासंपर्क किया और कांग्रेस नेता दीपक शर्मा के यहां रात्रि विश्राम किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महताब पठान, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सदस्य चौधरी विरेंद्र सिंह, पूर्व जिला महासचिव जनार्दन निम्मी, कांग्रेस पार्षद सादब ईलाही, पूर्व नगर अध्यक्ष भाई मुस्तकीम, पूर्व जिला महासचिव अमित त्यागी, आउटरीच प्रदेश सहसचिव वसीम कुरैशी, ग्राम प्रधान सचिन त्यागी उर्फ निलू , प्रदीप त्यागी, श्रीकांत त्यागी, अजीत त्यागी, एडवोकेट विक्की त्यागी, साहबुदीन आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी देते हुए महताब पठान ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशों के तहत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित