गाँव- गाँव जाकर ब्राह्मण परिवारों को जागृत कर व सदस्य बनाकर संगठन से जोडा - विनोद मिश्रा

गाँव- गाँव जाकर ब्राह्मण परिवारों को जागृत कर व सदस्य बनाकर संगठन से जोडा - विनोद मिश्रा 

मुरादनगर। अ. भा. ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम सेवा दल की विधानसभा क्षेत्र मुरादनगर की एक बैठक मोहनपुर गाँव मे हुई, जिसकी अध्यक्षता 90 वर्षीय पं जयप्रकाश शर्मा खिमवती ने की व संचालन पं प्रमोद कौशिक एवं पं प्रेमचन्द शास्त्री ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अ. भा. परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने दीप प्रज्वलित किया तथा परशुराम जी को नमन किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए एक 10 सदस्य कमेटी का गठन किया गया जो विधानसभा क्षेत्र के गाँव- गाँव जाकर ब्राह्मण परिवारों को जागृत कर व सदस्य बनाकर संगठन से जोडा जाएगा। कोरोना काल में जिन ब्राह्मण परिवारों के मुखिया काल के ग्रास बने ऐसे परिवारों के सामने जो रोजी-रोटी का संकट आ गया है, ऐसे परिवारों की लिस्ट बनाकर उनकी समाज के द्वारा आर्थिक सहायता की जाएगी। बैठक में राजनीतिक दलों द्वारा जो ब्राह्मण सम्मेलन हो रहे हैं उस पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से युवा ब्राह्मण सभा का अध्यक्ष आकाश शर्मा मोहनपुर की घोषणा, विधान सभा अध्यक्ष पं जगदीश शर्मा ने की मुख्य अतिथि पं विनोद मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण कभी जातिवादी नहीं रहा ब्राह्मण सदैव सम्पूर्ण समाज के कल्याण की कामना करने वाला ब्राहमण आज पढ़लिखकर भी बेकार है। क्योंकि उसे पढ़-लिखकर भी नोकरी नही मिल रही जो नौजवान प्राइवेट नोकरी कर रहे थे उनमें से अधिकांश की नोकरी कोरोना काल में छूट गयी। जो ब्राह्मण पूजा पाठ व मन्दिरों में भगवान की सेवा कर अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे है उनके परिवार आज बुरे हालात से गुजर रहै हैं। क्योंकि कोरोनकाल में आमजन की मन्दिरो में पूजा करने पर रोक लगा दी गयी थी। पं विनोद मिश्रा ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दल चुनाव नजदीक देख ब्राह्मण सम्मेलन करने लगे लेकिन कोई भी राजनीतिक दल यह नहीं कह रहा कि हमारी सत्ता आएगी तो पूजा-पाठ करने वाले ब्राह्मण व मन्दिर के पुजारी जो प्रातः काल उठकर सम्पूर्ण समाज व राष्ट्र की उन्नति की कामना करते हैं। इन परिवारों के पालन-पोषण की व्यवस्था के बारे में तथा बेरोजगार ब्राह्मण नोजवानों को नौकरी के बारे में कोई कुछ नहीं बोल रहा है। पं विनोद मिश्रा ने सभी ब्राह्मणों से संगठित होने का आह्वान किया बैठक में 24 गाँव के ब्राह्मणों ने विचार रखे जगदीश शर्मा विधान सभा अध्यक्ष मोरटा, पं प्रमोद कौशिक महामन्त्री, प्रेमचन्द शास्त्री मोहनपुर, ओमपाल शर्मा , जयप्रकाश शर्मा खिमवती, यति शर्मा सरना, अशोक शर्मा आटोर, कालूराम शर्मा मकरेडा, आकाश मिश्रा मुरादनगर, महेंद्र एडवोकेट, जयदत्त शर्मा भोवपुर, संजीव शर्मा शमशेर राकेश शर्मा सिहानी, बसेराम शर्मा रेवड़ी, राजपाल शर्मा सिखरोड़, सतेन्द्र कुमार मथरापुर, कृष्ण कुमार छज्जुपुर, मंगतराम शर्मा आटोर, रामभूल शर्मा कुम्हेडा, सतवीर शर्मा सदरपुर, विद्यासागर शर्मा, ओमकरदत्त शर्मा मुरादनगर, वेदीराम शर्मा सेतली आदि ने भी अपने विचार रखे। कोरोना काल में कल का ग्रास बने सभी लोगों की आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।


Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित