सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन
मुरादनगर। केंद्रीय मंत्री रिटायर्ड जनरल वी के सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया तथा अस्पताल में मौजूद सुविधाओं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी, ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी, भाजपा महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखा अरोड़ा के पति राधे कृष्ण अरोड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद भारती, संजीव त्यागी, डॉ केशव त्यागी आदि मौजूद रहे। इस बारे में गोपाल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब अस्पताल में ही मरीजो को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सकेगी।
Comments
Post a Comment