संस्था उत्थान एक नई पहल का विस्तार करते हुए मीना चौहान की गई मनोनीत

संस्था उत्थान एक नई पहल का विस्तार करते हुए मीना चौहान की गई मनोनीत 



मुरादनगर। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल का विस्तार करते हुए मीना चौहान को साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने दैनिक वीर अर्जुन प्रतिनिधि मुकेश सोनी को देते हुए बताया कि संगठन में नवनियुक्त मीना चौहान पहले से ही महिला उत्थान उनके स्वाबलंबन की मजबूती के लिए कार्य करती आ रही हैं। महिलाओं की समस्याओं के लिए वह हर समय तत्पर रहती हैं। उनके आने से महिलाओं को और ज्यादा लाभ मिलेगा तथा संगठन को भी मजबूती मिलेगी। मीना चौहान गरिमा गार्डन साहिबाबाद की स्थाई निवासी हैं। इस क्षेत्र में श्रमिकों के परिवारों की बहुत समस्याएं हैं वह उनके समाधान के लिए संस्था के साथ मिलकर और अधिक कार्य करेंगी। इस अवसर पर इशिका शर्मा, नाजरीन बेगम, शोएब खान, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित