अमित सिंघल मेरठ मंडल अध्यक्ष बने

अमित सिंघल मेरठ मंडल अध्यक्ष बने 






मुरादनगर। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष, ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल का विस्तार करते हुए बहुत ही कर्मठ जुझारू समाजसेवी अमित सिंघल को संस्था का मेरठ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि सिंघल समाज सेवा के कार्यों में  हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह पहले से ही गरीब कन्याओं का विवाह, स्वाबलंबी बनाने के लिए सिलाई सेंटर, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की आंखों के ऑपरेशन पिछले 20 वर्षों से कराते आ रहे हैं। 
संस्था द्वारा अनाथ बच्चों के लिए बन रहे बालग्रह के कार्य को देखते हुए वह संस्था से जुड़े हैं। प्रजापति ने बताया कि जो लोग जनहित के कार्यों कर रहे हैं ।संस्था से जुड़ने पर और अधिक सक्रियता से लोगों की परेशानियों का निस्तारण कर सकेंगे और संरक्षक भी यही चाहते हैं कि संस्था से समाज के लिए समर्पित लोगों को ही जोड़ा जाना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी महेश हापुड़ वाले सोनिया रामप्रीत  रेखा दक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित