उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर ने शहीद बिपिन रावत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर ने शहीद बिपिन रावत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि




मुरादनगर। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल मुरादनगर ने अपने कार्यालय जिला पंचायत मार्केट में तमिलनाडु के कुन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ हुए शहीद बिपिन रावत, उनकी पत्नी व उनके साथ अन्य जवानों और अधिकारियों के आकस्मिक देहावसान पर एक श्रद्धांजलि सभा रखी। व्यापार मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों और सैंकड़ों व्यापारियों ने शहीद बिपिन रावत जी और सभी शहीदों को शोक संवेदना प्रकट करकर विनम्र श्रद्धांजलि के बाद सभी ने दो मिनट का मौन धारण किया।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने कहा की शहीद बिपिन रावत व उनके साथ शहीद हुए जवानों  के निधन से समस्त राष्ट्र के लिए गहरा आघात हुआ है। नितिन गोयल भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरादनगर ने बताया कि बिपिन रावत जी मां भारत की रक्षा सेवा में हर क्षण तत्पर रहते थे, वे सच्चे देशभक्त थे। उनका सेवाकाल सदैव स्मृतियों में रहकर प्रेरणा देता रहेगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर व समस्त मुरादनगर व क्षेत्रवासी रावत एवं हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवानेवाले अन्य सेना अधिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। परिवारजनों को हम सबकी हृदय की संवेदनाएं प्रेषित हैं। संपूर्ण भारतवर्ष की भावनाएं इनसे जुड़ी हुई हैं। ये देश की बहुत बड़ी क्षति है जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री- त्रिवेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष - अमित गर्ग, जय भगवान सिंघल, ललित गोयल, नितिन गोयल भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरादनगर, बुद्धप्रकाश गोयल - अध्यक्ष वैश्य समाज मुरादनगर, अंबरीश अलंकार, अक्षय सिंघल, मनोज गर्ग, मोहित त्यागी, छोटे चौधरी, हसरत अली, सुनील मित्तल, संजय मित्तल, संजय सिंघल, सतीश जिंदल, सतीश गोयल, राकेश सिंघल, पप्पू अंसारी, निखिल चावला, अशोक गोयल, नितिन गोयल अधिक त्यागी आदि उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित