महिलाओं को दिलाएंगी उनका अधिकार - नीरज कुमारी प्रजापति

महिलाओं को दिलाएंगी उनका अधिकार - नीरज कुमारी प्रजापति


मोदिनगर। शुक्रवार को फतेहपुर, मोहम्मदपुर कद्दीम, सौंदा, डबाना शेरपुर, उजैडा में कांग्रेस विधायक पद प्रत्याशी नीरज कुमारी प्रजापति (मोदीनगर विधानसभा-57) द्वारा डोर टू डोर जाकर जनता से जनसंपर्क किया गया तथा आने वाली 10 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। डोर टू डोर जनसंपर्क करने के दौरान कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी नीरज कुमारी प्रजापति ने क्षेत्रवासियों से कहा की पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी महिलाओं को शिक्षित तथा सशक्त करना चाहती हैं। इसीलिए उन्होंने इस बार प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुल प्रत्याशियों में 40% महिलाओं‌ को प्रत्याशी बनाकर महिलाओं को सशक्त करने की शुरुआत कर दी है। 
नीरज कुमारी प्रजापति ने विश्वास दिलाया कि यदि क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद उन्हें मिलता है और वह यहां से चुनकर विधानसभा पहुंचती है तो वे महिलाओं के अधिकारों की आवाज को वहां पर मुखर तरीके से उठाने का कार्य करेंगी। साथ ही क्षेत्र में महिलाओं को शिक्षित तथा सशक्तिकरण करने की दिशा में हर संभव प्रयास करेंगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा, कांग्रेस किसान विभाग महासचिव(वेस्ट जोन) सुनील शर्मा, जिला महासचिव बृजेश ठाकुर,मुकुल शर्मा, चांदवीर सिंह, रतनपाल प्रजापति, मंगत प्रजापति, सुभाष प्रजाति, राजबीर प्रजापति,सुधीर, तरुण, अंकित गोस्वामी,सुरेश त्यागी,मूलचंद त्यागी,उमेश त्यागी, टीटू त्यागी, मनोज त्यागी, शकील, यामीन, चंकी कश्यप, रामवीरी, तनु,आदि लोग मुख्य रूप से साथ रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित