उत्थान एक नई पहल की ओर चाहत अली हरिद्वार प्रभारी बने
उत्थान एक नई पहल की ओर चाहत अली हरिद्वार प्रभारी बने
मुरादनगर। श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल का विस्तार करते हुए चाहत अली को हरिद्वार प्रभारी नियुक्त किया गया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि वह काफी समय से जनकल्याण के कार्यों में लगे हुए हैं। आशा है कि संस्था से जुड़कर वह और अधिक मेहनत से जन कल्याण के कार्य करेंगे, उनके कार्यों के कारण संत समाज में भी उनका आदर किया जाता है। उनके जुड़ने से संस्था मजबूत होगी इस अवसर पर स्वामी सूर्य नंद महाराज व संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बारे में प्रजापति ने बताया कि संस्था अब बड़ा आकार ले चुकी है कार्यों का विस्तार भी किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment