श्रद्धा भक्ति धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

श्रद्धा भक्ति धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व


 मुरादनगर। क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइने लग गई। मंगलवार को फागुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर  प्राचीन घूमेश्वर महादेव मन्दिर सुराना में परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने देवों के देव महादेव भगवान भोले शंकर का दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल, भांग आदि से विधिविधान से जलाभिषेक किया तथा भोलेनाथ से प्राणिमात्र के कल्याण एवं राष्ट्र की उन्नति तथा विश्व शान्ति की प्रार्थना की। पं विनोद मिश्रा ने बताया कि ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन भगवान भोले शंकर से पार्वती जी का विवाह हुआ था। आज के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से शिवपूजा का पूरा फल मिलता है तथा शिवरात्रि की रात को शिवपुराण का पाठ जरूर सुनना चाहिए। सुहागनें तथा कुँवारी कन्याएं आज के दिन भगवान भोले शंकर एवं पार्वती जी को जल चढ़ाकर विधिविधान से पूजा अर्चना करती हैं एवं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। भोले शंकर सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं। घूमेश्वर महादेव मन्दिर में हरिद्वार से पैदल कावड़ में जल लेकर आए भोले के भक्तों ने सर्वप्रथम जलाभिषेक किया। सुबह से ही जल चढ़ाने वालों का तांता लगा हुआ था। मन्दिर में पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, अमित त्यागी, घूमेश्वर महादेव मन्दिर के अध्यक्ष सुशील गोयल आदि ने भी भगवान भोले का जलाभिषेक किया।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित