उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया भव्य आयोजन

उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया भव्य आयोजन



मुरादनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मुरादनगर द्वारा होली मिलन समारोह का एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम मुरादनगर न्यू जिला पंचायत मार्केट में बड़ी धूमधाम के साथ में कराया गया जिसमे सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। इसी कार्यक्रम में मुरादनगर मंडल का विस्तार करते हुए युवा का मुरादनगर अध्यक्ष विपनेश चौधरी जिन्हे लोग मिस्टर वर्ल्ड के नाम से जानते हैं, युवा के महामंत्री गौरव को और उपाध्यक्ष पुष्प चौधरी को बनाया गया वहीं मुरादनगर मंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंघल उपाध्यक्ष पद पर नितिन शर्मा, ललित गोयल और नवीन सक्सेना को दी गई। जिला अध्यक्ष प्रीतमलाल ने बताया कि मुरादनगर में 400 से ज्यादा व्यापारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य है और इसका विस्तार मुरादनगर अध्यक्ष शहजाद चौधरी और महामंत्री त्रिवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी तेजी से हो रहा है व्यापारी लगातार सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल ने सभा को संबोधित किया और सबको होली की शुभकामनाएं दी पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राधे किशन अरोड़ा ने भी सभा को संबोधित किया और होली के महत्व के बारे में लोगो को बताया।
कार्यक्रम में राधे रानी और कृष्ण भगवान की सुंदर झाकी ने सबका मन मोह लिया और सभी व्यापारियों ने उनके साथ में आनंद के साथ खूब नृत्य किया। अंत में अध्यक्ष शहजाद चौधरी ने सभी व्यापारियों का कार्यक्रम में आने के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम का संचालन मोदीनगर अध्यक्ष अमित गोयल ने किया और कार्यक्रम में भाजपा मुरादनगर मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, मुकेश भटनागर, विनोद मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, योगेंद्र गुप्ता उर्फ लिली भैय्या, पूर्णमल जिंदल, सतीश जिंदल, सतीश गोयल, राकेश सिंघल, नवनीत निम्मी, डाक्टर राशिद, डाक्टर मुस्शरफ, भूरे चौधरी, फारुख चौधरी, अरुण सिंघल, आकाश कटियार, आकाश अग्रवाल, अमित गर्ग, जय भगवान सिंघल, नितिन गोयल आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नियमों को उड़ा रहे हैं गाड़ी पर लिखा भारत सरकार

समस्त देशवासियों ,विज्ञापन दाताओं, सुधी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विपनेश चौधरी को मेघालय के राज्यपाल ने राजस्थान में किया सम्मानित